शामली: शामली जिले में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए पुलिस ने चलाया जिला स्तरीय जागरूकता अभियान
Shamli, Shamli | Sep 28, 2025 रविवार शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए जनपद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थानों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने चौपाल, पंपलेट वितरण एवं संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबर से अवगत कराया।