शामली: काकानगर में एक ही पॉइंट पर नजर आए 8 आवारा कुत्ते, लोगों ने वीडियो वायरल कर नगरपालिका ईओ से कार्रवाई की मांग की
Shamli, Shamli | Sep 28, 2025 रविवार की शाम करीब 7 बजे शामली के मोहल्ला काका नगर की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो के जरिए स्थानीय लोगों ने बताया कि काका नगर मोहल्ले में आवारा कुत्तों की भरमार है। कुत्तों की तादाद इतनी अधिक है कि एक पॉइंट पर 8-8 आवारा कुत्ते एक साथ नजर आते हैं। स्थानीय लोगों ने ईओ नगरपालिका पर शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया।