शामली: सुभाष नगर में मकान में हुई चोरी, बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवर, नगदी व 2 स्मार्टफोन ले गए
Shamli, Shamli | Sep 28, 2025 शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में अक्षय ठाकुर के मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित ने रविवार की शाम करीब 6:00 बजे थाना आदर्श मंडी पर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित के मुताबिक अज्ञात बदमाश घर से सोने चांदी के जेवर, करीब ₹18000 की नकदी और 2 स्मार्टफोन चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।