गावां: गावां पुलिस और फाउंडेशन की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई
Gawan, Giridih | Apr 26, 2026 गावां थाना क्षेत्र के हड़हडा में गावां पुलिस और एसोसिएशन फॉर वेलेंटियर एक्शन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से एक नाबालिग लड़की की होने वाली शादी को रुकवा दी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी तिसरी थाना क्षेत्र के खिजरी गांव निवासी एक युवक से तय हुई थी।