हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने हरकीपौड़ी से बाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, वन वे का उल्लंघन करने वाले भी पकड़े गए
सोमवार शाम नगर कोतवाली पुलिस ने हरकीपौड़ी से बाल्मीकि चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया, इस दौरान पुलिस ने वन वे का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के भी चालान काटे। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने शाम 7 बजे जानकारी दी कि कुल 20हजार 500 रुपए के 82 चालान काटे गए। आगामी चारधाम यात्रा के चलते ये अभियान चलाया गया।