हरिद्वार: चारधाम यात्रा को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद मुख्यालय में बैठक बुलाई, नए ट्रैफिक प्लान पर की चर्चा
चारधाम यात्रा को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार को रोशनाबाद मुख्यालय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए बनाए गए नए ट्रैफिक प्लान पर चर्चा की। एसएसपी ने बताया कि हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है इसलिए बड़ी संख्या में हरिद्वार से होते हुए यात्री चार धाम को जाएंगे। जाम से यात्रियों को परेशानी न हो।