हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने जेबकतरी के आरोप में 3 लोगों को पकड़ा, तीनों के पास से बरामद हुए ब्लेड कटर
नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान जेबकतरी के आरोप में 3 को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से पुलिस को ब्लेड कटर बरामद हुए हैं। सोमवार शाम 4 बजे करीब नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों में यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी आशीष और हर्ष हैं जबकि देहरादून का रायवाला निवासी शैलेंद्र है।