हरिद्वार: गुरुकुल विश्वविद्यालय में विवाद के दौरान वायरल वीडियो में अवैध तमंचे के साथ दिखा छात्र, श्यामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्यामपुर पुलिस ने क्षेत्र से गुरुकुल विश्वविद्यालय के एक छात्र को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि बीते दिनों विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच हुए झगड़े के बाद मेरठ निवासी आरोपी अवैध तमंचे के साथ वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी छात्र नीरज यादव को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।