हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने नहर पटरी से चाकू दिखाकर मोबाइल और नगदी लूटने वाले गैंग का तीसरा आरोपी किया गिरफ्तार
रानीपुर पुलिस ने बीती 10 अप्रैल को शिवालिक नगर में चाकू दिखाकर मोबाईल और नगदी लूटने वाले गैंग के तीसरे आरोपी मोहित को लूटे गए मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गैंग के दो आरोपियों सतबीर और टिंकू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी मोहित को सोमवार शाम 4 बजे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।