हरिद्वार: रानीपुर झाल के पास लोहे के पुल पर लोडेड गाड़ी रेलिंग से टकराई, गाड़ी के उड़े परखच्चे; ड्राइवर बाल-बाल बचा
रानीपुर झाल के पास लोहे के पुल तेज रफ्तार लोडेड गाड़ी अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे करीब की है। गनीमत रही कि घटना में ड्राईवर बाल बाल बच गया। गाड़ी में लदा सामान सड़क पर फैल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन रुड़की से ज्वालापुर की ओर आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को किनारे हटवाया।