कानपुर: थाना गुजैनी के तात्या टोपेनगर में नाले में मिले युवती के शब को लेकर एसीपी नौबस्ता ने दी जानकारी
थाना गुजैनी के तात्या टोपे नगर मे युवती का शव नाले में मिलने से हड़कम्प मच गया।सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसीपी नौबस्ता मौके पर पहुंचे। एसीपी नौबस्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस युवती का शव मिला है।बीते दिनो की उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है परिजनों ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।