भीलवाड़ा: हरि शेवा धाम के पीछे अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम ने की कार्रवाई, शराब पिलाने के लिए किया गया अस्थायी कब्जा हटाया
भीलवाड़ा। शहर के धार्मिक स्थल हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के पीछे HRJ कॉम्प्लेक्स के सामने शराब की दुकान के समीप सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने हटाने की कार्रवाई की। यह अतिक्रमण शराब पिलाने के उद्देश्य से किया गया था, जहां अस्थायी रूप से बैठने की व्यवस्था की गई थी तथा पंखे और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।