भीलवाड़ा: पालड़ी में पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से युवक की हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र के पालड़ी में एक युवक पानी की मोटर चालू करते वक्त करंट की चपेट में आ गया,जिससे वह अचेत हो गया।युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी।