भीलवाड़ा: नागोरी गार्डन में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम और व्यापारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक
भीलवाड़ा को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम हाई अलर्ट मोड पर आ चुकी है। इसके तहत नगर निगम की टीम ने आज मंगलवार को शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र नागोरी गार्डन में स्वच्छता अभियान और और अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान अभियान के बीच व्यापारियों और निगम कर्मचारियों के बीच जमकर कहासुनी हुई और माहौल गरमा गया।