छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर की बदहाल सड़कों को लेकर एक बार फिर शहरवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। खरसिया रोड, मनेन्द्रगढ़ रोड और रामानुजगंज रोड पर जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों और आए दिन हो रहे हादसों से नाराज कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। हैरानी की बात यह रही कि प्रदर्शन की भनक लगते ही जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं का समाधान करने के बजाय दफ्तर छोड़कर चले गए।
इससे पहले मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर चुके कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सड़क निर्माण का टेंडर निरस्त होने के बाद से सुधार कार्य को पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हालांकि, मामले में NH अधिकारी बी.आर. भगत ने अपना पक्ष रखा है, लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद आखिर कब विभाग की नींद खुलेगी और अम्बिकापुर की जनता को इन जर्जर सड़कों से निजात मिलेगी?
#AmbikapurNews #ChhattisgarhNews #Surguja #AmbikapurRoads #NHProtest #BrokenRoads #PublicOutrage #FatafatNews