हज़ारीबाग: हजारीबाग में युवाओं को मिला ‘आसमान छूने’ का मौका, वायुसेना ने दिखाया करियर का रास्ता
हजारीबाग में भारतीय वायुसेना ने युवाओं को एयरफोर्स में करियर के अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में रियल-टाइम फ्लाइट सिम्युलेटर छात्रों के आकर्षण का केंद्र रहा। वायुसेना अधिकारियों ने NDA, AFCAT और तकनीकी प्रवेश योजनाओं समेत चयन प्रक्रिया, विषयों और विभिन्न शाखाओं की जानकारी साझा की। विभावि समेत कई कॉलेजों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।