तालझारी: पंचायत दिवस पर मसकलैया पंचायत भवन में लटका ताला, सरकारी दावों की खुली पोल
ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर के नजदीक देने के उद्देश्य से बनाए गए पंचायत सचिवालय खुद बदहाली और लापरवाही के शिकार हैं। जहां ताजा मामला तालझारी प्रखंड के मसकलैया पंचायत भवन का है जहां शुक्रवार को निर्धारित पंचायत दिवस के बावजूद सुबह के 11 बजे तक ताला लटका रहा। वही राज्य सरकार ने नियम बनाया है कि प्रत्येक शुक्रवार को पंचायत दिवस के