तालझारी: महाराजपुर में 5 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का झामुमो नेता पंकज मिश्रा ने फीता काटकर किया उद्घाटन
महाशिवरात्रि मोती झरना मेला के पावन अवसर पर थाना क्षेत्र के महाराजपुर स्थित गंगा तट किनारे श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर 1 बजे हुआ। जहां इस मौके पर 11000 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। उधर कलश शोभायात्रा का उदघाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा व अयोध्या धाम से आई हु