इटाढ़ी: सुक्रवलिया गांव में किसान की छत से 18 बोरी धान की चोरी, मामला दर्ज
Itarhi, Buxar | Jan 4, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हकीमपुर पंचायत स्थित सुक्रवलिया गांव में किसान के छत पर रखे धान की बोरी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसान संजय ओझा ने इटाढ़ी थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित संजय ओझा ने बताया कि धान रात में छत पर रखा गया था। 29 बोरी धान में से 18 बोरी धान अज्ञात चोरों ने चुरा लिए।