पडरौना: कुशीनगर में संवेदनशीलता और त्वरित समन्वय का उदाहरण, 4 घंटे के भीतर माता-पिता से मिली एक वर्षीय अबोध बालिका
कुशीनगर में मानवता, सतर्कता और प्रशासनिक समन्वय का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। अपने परिजनों से बिछड़कर रो रही लगभग 01 वर्ष की एक अबोध बालिका को महज 4 घंटे के भीतर सुरक्षित रूप से उसके माता-पिता से मिलवा दिया गया।पिपरा सुजान, थाना कुबेरस्थान निवासी वंदना मद्धेशिया पत्नी राहुल मद्धेशिया ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जिला चिकित्सालय में रोती हुई मिली थी।