पडरौना: कुशीनगर जिले के पडरौना सदर तहसील में मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेशों की खुलेआम अनदेखी होती दिख रही है। #Jansamasya
मंगलवार सुबह जनता दर्शन के दौरान फरियादी अपनी समस्याएं लेकर तहसील पहुंचे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी नदारद नजर आए। सदर एसडीएम जनता दर्शन के समय कार्यालय में मौजूद नहीं थे, जबकि तहसीलदार बैठक में व्यस्त रहे।घंटों इंतजार के बाद भी फरियादियों की सुनवाई नहीं हो सकी,जिससे आम जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मामले को लेकर जब ADM से बात की गई तो जाँच करवाने को कहा