पडरौना: बसडिला बुजुर्ग में छत पर गिरकर युवक की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ने पर पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
कुशीनगर तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। अमरेश गोंड पुत्र गोठउल बीते दिन घर की छत पर गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया हायर सेंटर गोरखपुर ले जाते समय हुई मौत।