पडरौना: कुशीनगर में डायन का आरोप लगाकर महिला से मारपीट, ईंट से हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां सगे पट्टीदारों ने एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि परिवार के एक बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद महिला पर बच्चों पर बुरी नजर लगाने का आरोप लगाया गया।