पडरौना: नेबुआ नौरंगिया थाने के सामने पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार का पैर टूटा, जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया है। नरचोचवा के धर्मपुर टोला निवासी योगेश शर्मा बीती रात पिपरा बाजार से अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नेबुआ नौरंगिया थाने के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में योगेश शर्मा की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और उनके पैर टूटा।