दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट, देहरादून में गढ़वाल रेजीमेंट के वीर जवानों के साथ खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने अपने सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण है। उन्होंने देश की रक्षा में जुटे वीर जवानों के साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया।
#PushkarSinghDhami #IndianArmy #GarhwalRifles #DiwaliCelebration #Uttarakhand #IndianSoldiers