गिधौर: दादपुर में शादी से दो दिन पहले खूनी हमले में महिला की मौत, जेवरात लुटे, एनएच जाम
Gidhaur, Jamui | Jun 29, 2026 दादपुर गांव में 1 जुलाई को होने वाली शादी से दो दिन पहले नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर हमला कर खुशियों को मातम में बदल दिया। बदमाशों ने परिवार के लोगों से मारपीट की, फायरिंग की और शादी के लिए रखे जेवरात व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को 8 बजे एनएच-333 जाम कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।