बागपत: बावली गांव में दिल्ली सहारनपुर रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के चचेरे भाई की हुई मौत
Baghpat, Bagpat | Apr 20, 2025 भाजपा मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने रविवार को करीब सात बजकर 20 मिनट पर जानकारी देते हुए बताया कि बावली निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के चचेरे 32 वर्षीय संदीप तोमर खेत से लौट रहा था। हाइवे क्रास करते समय तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हो गई।