रसड़ा: रसड़ा तहसील में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनी जनसमस्याएं
Rasra, Ballia | Feb 21, 2026 बलिया: रसड़ा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने दोपहर 2 बजे तक प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।