बैराड़ के वार्ड क्रमांक 11 में बदहाल सड़क से वार्डवासी परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
बैराड़, तहसील बैराड़, जिला शिवपुरी। बरसात के मौसम में बारोद रोड मुख्य मार्ग से पवन धाकड़ की दुकान होते हुए वार्ड क्रमांक 11 जाने वाला मार्ग कीचड़ और जलभराव के कारण पूरी तरह बदहाल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है, जबकि कई दोपहिया वाहन चालक भी फिसलकर गिर चुके हैं।
वार्डवासियों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीएमओ, वार्ड पार्षद तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। अधिकारियों को मौके पर मार्ग की स्थिति भी दिखाई गई, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन और नगर पंचायत से मांग की है कि बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग का शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
(नोट: यह समाचार स्थानीय नागरिकों द्वारा लगाए गए आरोपों और उनकी मांगों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
Collector Shivpuri