🐆 अमोला घाटी पर दिखा तेंदुआ, हाईवे गश्ती दल ने बनाया वीडियो
शिवपुरी। अमोला घाटी क्षेत्र में मंगलवार को एक तेंदुआ दिखाई दिया। हाईवे गश्ती दल ने तेंदुए का वीडियो अपने कैमरे में कैद किया। तेंदुए के दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र में लोगों में उत्सुकता के साथ-साथ सतर्कता भी बढ़ गई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि तेंदुआ दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे परेशान करने का प्रयास न करें तथा तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
P.NEWZ INDIA
पत्रकार: राम मनोहर मिश्रा
Karera, Shivpuri | Aug 4, 2026