केशकाल: कोपरा ऊपरपारा गांव में मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बालक की हुई मौत, फरसगांव पुलिस ने किया मर्ग कायम
केशकाल क्षेत्र के ग्राम कोपरा ऊपरपारा में रविवार की दोपहर ग्राम के ही 9 वर्षिय बालक ऋषि कुमार नाग पिता मुरलीधर नाग अपने घर के ही तालाब में मछली पकड़ने के दौरान अचानक डूब गया, परिजनों के द्वारा उसे तालाब से निकालकर उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल लाया गया।असप्ताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।