केशकाल: NH30 बेड़मा के पास रोड किनारे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकराई बाइक और बोलेरो, चार लोग हुए घायल
नेशनल हाइवे 30 बेड़मा के पास रोड किनारे दुर्घटना ग्रस्त ट्रक खड़ी थी।शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रिय ट्रक के पीछे बाइक और बोलेरो वाहन स्टॉपर को ठोकते हुए ट्रक के पीछे टकरा गई।हादसे में बाइक सवार बेड़मा के दो युवक और बोलेरो वाहन में ग्राम मैनपुर के दो युवक सवार थे,सभी को साधारण चोट आई है। लेकिन हादसे में बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।