केशकाल: ग्राम नयानार की 18 वर्षीय युवती हुई लापता, परिजनों ने फरसगांव थाने में दी लिखित सूचना
ग्राम नयानार की 18 वर्षीय युवती चिंतामणी कोर्राम पिता रतिराम कोर्राम 8 मई को केशकाल जाने के नाम से घर से निकली लेकिन वापस घर नही आई । परिजनो के द्वारा आस पास गांव और रिश्तेदारों के घरों में खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली जिसके बाद परिजनों के द्वारा फरसगांव थाने में युवती के लापता होने की लिखित सूचना दी गई है ।