केशकाल: ग्राम छिंदली में 30 वर्षीय विवाहिता ने चूहे मारने की दवा का किया सेवन,परिजनों ने फरसगांव अस्प्ताल में किया भर्ती
केशकाल ब्लाक अंतर्गत ग्राम छिंदली में 30 वर्षीय विवाहित महिला सुकली मरकाम पति अमित मरकाम ने आज रविवार को चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया । परिजनों को जब चूहे मारने की दवा के सेवन के बारे में जानकारी लगी उन्होंने उसे तत्काल उपचार हेतु फरसगांव असप्ताल में लाकर भर्ती किया है । विवाहित महिला के द्वारा चूहे मारने की दवा का सेवन करना का कारण अज्ञात है ।