केशकाल: ग्राम पीपरा में आकाशीय बिजली गिरने से बैल की हुई मौत, बैल मालिक ने फरसगांव थाने में दी सूचना
केशकाल क्षेत्र के आज रविवार को अचानक आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। इसी दौरान अचानक केशकाल क्षेत्र के ग्राम पीपरा में आकाशीय बिजली गिरने से राधेलाल वट्टी के बाड़ी में महुवा पेड़ में आकाशीय बिजली गिरी, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पेड़ के नीचे स्तिथ बैल की मौत हो गई । बैल मालिक ने फरसगांव थाने में सूचना दिया है ।