नबीनगर: हत्या के प्रयास मामले में सिमरा गांव से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिमरा गांव से हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित उक्त गांव निवासी लालमोहन सिंह है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार की अपराह्न 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति पर हत्या का प्रयास करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.