नबीनगर: रुनिया गांव के उत्तर मदर नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के रुनिया गांव के उत्तर मदर नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक उक्त गांव निवासी श्रवण कुमार साव है. घटना मंगलवार की अपराह्न 4 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंगलवार को गांव के उत्तर मदर नदी के तरफ गया था. काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान उसके शव को नदी में देखा गया.