नबीनगर: शनिचर बाजार से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के शनिचर बाजार से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति शनिचर बाजार निवासी अजय कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बुधवार की अपराह्न 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल जांच कराई गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.