नकली नोटों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया
श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एक बड़े हवाला रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 500 रुपये के नोटों की गड्डियों में ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर बीच में कूट रचित नोट रखे गए थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एसएचओ कश्यप सिंह के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैतासर निवासी ओमप्रकाश नैण और धोलिया निवासी महेंद्र गोदारा के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक वाहन भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। जांच में सामने आया कि गड्डियों में ऊपर और नीचे असली नोट लगाए गए थे, जबकि बीच में कूट रचित नोट रखे गए थे। पुलिस ने करीब 13 हजार रुपये �