खाजूवाला पुलिस की कार्रवाई,
चोरी के 13.35 लाख रुपये बरामद
बीकानेर। जिले की खाजूवाला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का खुलासा कर 13 लाख 35 हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पुलिस का अनुसंधान जारी है।
पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को चक 17 बीडी निवासी गिरधारीराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी ढाणी में रखे संदूक से करीब 22 लाख रुपये चोरी हो गए। रिपोर्ट में सोहनलाल, बूटासिंह और दुलीचंद नायक पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया गया था।
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में जांच की गई। थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार प्रजापत और ज अधिकारी श्रवण कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ और अनुसंधान के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए 13.35 लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस शेष राशि और मामले से जुड़े अन्�