अशोक नगर: कचनार में पेट्रोल पंप के पास एक युवक अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया
अशोकनगर कचनार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप के पास रोड किनारे कचनार में एक युवक को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है पुलिस के अनुसार आरोपी रामभरोसा पिता किशन बाल्मीकि उम्र 50 साल निवासी ग्राम अखाई टप्पा अशोकनगर को मंगलवार रात 11 बजे आरोपी की तलाशी के दौरान आरोपी के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी की बनी 5 लीटर कच्ची शराब मिली