सेवा सेतु शिविर अंतर्गत शहरी क्षेत्र में दर्ज हुए 2430 आवेदन : 992 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया.
________________________________
सेवा संकल्प अभियान के तहत 4 अक्टूबर को जिले के सभी नगरीय निकायों में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आम जनता से 2430 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 992 का मौके पर ही निराकरण किया गया।
इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बताया कि नगर निगम रीवा के टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुभारंभ किया। अन्य नगरीय निकायों में भी विधायकगणों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने सेवा सेतु शिविर में भागीदारी निभाई।
शिविर में नगर निगम रीवा में 728, नगर परिषद गुढ़ में 117, गोविंदगढ़ में 114, चाकघाट में 243, डभौरा में 181, त्योंथर में 204, बैकुण्ठपुर में 231 मनगवां में 228, सिरमौर में 124 तथा नगर परिषद सेमरिया में 260 आवेदन पत्र आम जनता से प्राप्त हुए। शिविर में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड योजना तथा खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में आमजनों ने भागीदारी निभाई।
PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_सेतु_शिविर #SewaSetuShivir
#Rewa #रीवा