*हरदोई में तीन दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप*
*ब्यूरो रिपोर्ट केशन कुमार
हरदोई। पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही के मामलों को लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने तीन दरोगाओं और एक फॉलोअर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बेहटा गोकुल थाने में तैनात दरोगा मोहित कुमार को सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
इसी तरह कोतवाली देहात में तैनात दरोगा सभा नारायण सिंह पर कई लोगों से रुपये हड़पने के आरोप लगे थे। इसके अलावा वह बिना किसी छुट्टी या सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर भी पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।
सुरसा थाने में तैनात फॉलोअर शुभम गंगवार पर शराब के नशे में लोगों से गाली-गलौज करने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गं
Bangarmau, Unnao | Sep 14, 2026