कटिहार: मनिया में शराब तस्करों और पुलिस के बीच हुई झड़प, पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे तस्कर
शनिवार की दोपहर 3 बजे ई रिक्शा में कुछ महिला शराब लेकर कटिहार आ रहे थे। इसी दौरान मनिया में पुलिस के द्वारा उन्हें रोका गया। तभी पीछे से एक स्कॉर्पियो वहां पहुंची और उसमें से कुछ लोग निकालकर पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए महिलाओं को शराब के साथ भगा दिया। पुलिस ने तस्करों का तीन बैग शराब से भरा छीन लिया और इसकी जानकारी अन्य पुलिस कर्मियों को दी गई।