कटिहार: बैगना में पटाखा जलाते समय बालक हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
शनिवार की दोपहर 12 बजे एक बालक को काफी गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। पटाखा जलाते समय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बालक का एक हाथ बुरी तरह से जल गया था। जिसका उपचार सदर अस्पताल में किया गया है। इसके पश्चात बालक को एडमिट कर उसका अस्पताल में इलाज जारी है। घायल अभिमन्यु कुमार की मां ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ पटाखा जला रहा था।