कटिहार: मनिहारी मोड़ पर जर्जर तार बदलने का काम चल रहा है, 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
शनिवार की सुबह 11 बजे से विद्युत विभाग की ओर से शहर में जर्जर तार बदलने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में मनिहारी मोड़ के पास भी विद्युत विभाग के द्वारा जर्जर तार को बदला जा रहा है। जिसके कारण इलाके की लाइट काट दी गई है। 10 घंटे तक लाइट नहीं दी जाएगी। देर शाम लाइट देने की बात विद्युत विभाग कह रहे है। लाइट नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई है।