कटिहार: गेड़ाबाड़ी में मां की डांट से दुखी होकर किशोरी ने खाया जहर, इलाज के बाद बची जान
शनिवार की दोपहर 12 बजे एक किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में उनके परिजन के द्वारा भर्ती कराया गया। जहर खाने से किशोरी की हालत गंभीर हुई थी। घटना के बारे में काजल कुमारी की मां ने बताया कि किसी बात को लेकर उन्होंने डांट फटकार लगाया था। जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने जहर खा लिया। हालांकि सही समय पर उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद जान बचा ली गई।