कुलपहाड़: कुलपहाड़ में मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत सोमवार को क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ के नेतृत्व में नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष, सफाई कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में मुहल्ला गोविंदनगर, हटवारा, बाजार वार्ड, गोंदी चौराहा, मुख्य बाजार और बस स्टैंड पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।