करछना: खटंगिया गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत फैली सनसनी।
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत खटंगिया गांव में एक ग्रामीण के द्वारा नए घर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सोमवार दोपहर घर के छठ की ढलाई का काम चल रहा था। उसी दरमियान काम कर रहे युवक सुधीर कुमार पुत्र स्वर्गीय कमलेश कुमार अचानक बिजली तार की चपेट में आ गया और वह झुलस कारगिल पड़ा। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया