जयपुर से जैश-ए-मोहम्मद की महिला आतंकी गिरफ्तार:स्लीपर सेल के तौर पर एक्टिव थी, पाकिस्तानी मौलवी ने फोन पर करवाया था धर्म परिवर्तन
#jaipurnews #ATS #RajasthanPolice
प्रदेश के जयपुर शहर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल महिला को राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बबीता (37) मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की है। उसे जयपुर में वाटिका क्षेत्र से रविवार को हिरासत में लिया। मिलिट्री इंटेलीजेंस से प्राप्त इनपुट के आधार पर कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बबीता का कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारधारा के जरिए ब्रेनवॉश किया गया था।
ATS के SP मनीष त्रिपाठी ने बताया- जांच एजेंसियों को जानकारी मिली कि बबीता की पाकिस्तान जाने की इच्छा थी। सुरक्षा एजेंसियां बबीता के सोशल मीडिया गतिविधियों और उसके नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। त्रिपाठी ने बताया- महिला बबीता को 27 जून तक रिमांड पर लिया गया है।
Rajasthan News
Rajasthan Police
Nathdwara, Rajsamand | Jun 23, 2026